सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Next month, the star campaigner brightness Bikerenge

अगले महीने चमक बिखेरेंगे स्टार प्रचारक

अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Next month, the star campaigner brightness Bikerenge
स्टार प्रचारक - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन

प्रदेश सियासी महाकुंभ में राजनीतिक दलों की नैया पूर्व नौकरशाह, क्रिकेटर और सिने स्टार पार लगाएंगे। भाजपा, कांग्रेस, सपा बसपा  और रालोद समेत तमाम सियासी दलों ने फिल्म स्टार, क्रिकेटर और पूर्व नौकरशाहों को चुनाव प्रचार की कमान सौंप दी है। राजनीतिक पार्टियों से मिली स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग ने जनपद में भेज दी है।



बता दें कि जिले की विभिन्न सीटों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती समेत कई स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम होने हैं। विधानसभा चुनाव-2017 में भाजपा का सियासी बेड़ा सिने स्टार हेमा मालिनी पार लगाएगी। कांग्रेस ने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरूददीन, सिने स्टार नगमा और राजबब्बर पर भरोसा जता उनको विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्रिकेटर और फिल्मी हस्तियों के अलावा प्रचार की जिम्मेदारी पूर्व आईएएस नौकरशाह पीएल पुनिया को भी सौंपी है। राष्ट्रीय लोकदल से अजीत सिंह, बेटा जयंत चौधरी और  पुत्रवधु चारू चौधरी स्टार प्रचारक होंगे। टीएमसी की मुखिया ममता बैनर्जी ने मिथुन चक्रवर्ती को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
Trending Videos


सपा के स्टार प्रचारक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और डिंपल यादव होंगे। सवाल यह है कि क्या फिल्म जगत की हस्तियां, क्रिकेटर और पूर्व नौकरशाह भीड़ को वोट में बदल सकेंगे।       

ये करेंगे प्रचार                  
पार्टी     स्टार प्रचारक            
कांग्रेस      सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी            
बीजेपी     नरेंद्र मोदी, एलके आडवाणी,वरुण गांधी            
सपा     मुलायम सिंह, अखिलेश, आजम            
बसपा     मायावती, बाबू मुनकाद, सतीश मिश्र            
                नसीमुददीन सिददीकी            
रालोद     अजीत सिंह, चारू चौधरी एवं जयंत चौधरी            
टीएमसी      ममता बैनर्जी, मुकुल राय            
एनसीपी      शरद पवार, तारिक अनवर, प्रफुल पटेल       

यहां करेंगे प्रचार           
स्टार प्रचारक बुलंदशहर समेत अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के तमाम जनपदों में प्रचार कर सियासी रुख पार्टी की ओर करने का प्रयास करेंगे।            
राजनीतिक पार्टियो की ओर से आई स्टार प्रचारको की सूची में से कोई भी स्टार प्रचारक बुलंदशहर आ सकता है। स्टार प्रचारकों को अनुमति प्रदान की जाएगी।   - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed