सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   palika will recover fees of local market

अब पालिका वसूलेगी पैठ से तहबाजारी

ब्यूरो/अमर उजाला, गुलावठी Updated Sun, 20 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
palika will recover fees of local market
बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में लगने वाली मंगल बाजार पैठ में तहबाजारी अब पालिका खुद वसूलेगी।  अब तक यह काम ठेके पर दिया जाता था। यह प्रस्ताव शनिवार को यहां हुई नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पारित हुआ। बैठक में 21 करोड़ 25 लाख 38 हजार का वार्षिक बजट वर्ष 2016-17 के लिए सर्वसम्मति से पारित किया गया।


पालिकाध्यक्ष नुसरत जहां की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोडिंग-अनलोडिंग के साथ-साथ बस अड्डों का ठेका भी नहीं उठाए जाने का निर्णय हुआ। यहां भी पालिका अपने कर्मचारियों से शुल्क वसूली कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीवन राम यादव ने बताया कि बैठक में आदर्श नगर योजना के लिए, नया सवेरा योजना के लिए, सड़क सुधार योजना, अंत्येष्टि स्थलों का विकास एवं निर्माण, जल निकासी योजना के लिए 1-1 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


13वां/ एवं 14 वां वित्त आयोग की मद से 1 करोड़ 75 लाख रुपये के कार्य कराने तथा निर्माण राज्य वित्त आयोग की मद में 5 करोड़ के कार्य कराने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है। बैठक में 23 सभासदों ने शहीद स्मारक पर पोस्टर व होर्डिंग्स लगाने वालों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाने की मांग की। 


पालिकाध्यक्ष नुसरत जहां कुरैशी ने बताया कि राममनोहर लोहिया आवास योजना के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। नगर के प्रमुख स्थानों पर राहगीरों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। बैठक में लेखाधिकारी नरेश यादव, अलीमुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, साजिद मुनाफ, अनिमेश अगस्तीन, प्रह्लाद सिंह, मोहम्मद उस्मान, भूपेंद्र धनकड़, धर्मेंद्र , धर्मेंद्र कुमार, महमूद हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed