सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buddha Dhamma Yatra started with Panchsheel flag

Chandauli News: पंचशील ध्वज के साथ निकली बुद्ध धम्म यात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Buddha Dhamma Yatra started with Panchsheel flag
इलिया के सैदूपुर से धम्म यात्रा निकालते बुद्ध विहार महामाया सरोवर के सदस्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
बुद्ध विहार महामाया सरोवर सैदूपुर की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन सौ मीटर लंबी बुद्ध धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। श्रद्धालु पंचशील ध्वज सिर पर लेकर चल रहे थे जिससे पूरा क्षेत्र बुद्धमय हो उठा।
Trending Videos


धम्म यात्रा सरैया पंचायत भवन से प्रारंभ होकर बसाढ़ी कस्बा होते हुए सैदूपुर स्थित ज्योति बाल विद्या मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान “बुद्धं शरणं गच्छामि-धम्मं शरणं गच्छामि-संघं शरणं गच्छामि” के उद्घोष व बुद्ध वंदना गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। आयोजक गौरीशंकर मौर्य ने बताया कि ज्योति बाल विद्या मंदिर परिसर में शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक पांच दिवसीय सनातनी बुद्ध धर्म देशना कथा का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन बोधगया से आईं कथा वाचिका वंदना करेंगी जो भगवान बुद्ध के जीवन, उपदेश और धम्म संदेश का श्रवण कराएंगी। धम्म यात्रा में बुद्ध प्रताप मौर्य, लालजी, गौरीशंकर मौर्य, नंदलाल, मनगोई बौद्ध, रामअवतार मौर्य, दशरथ मौर्य, नंदलाल शास्त्री सहित भारी संख्या में बौद्ध अनुयायी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed