सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The family was sleeping on the roof, thieves ransacked the house, stole jewelry worth six lakh

Chandauli News: छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने खंगाला मकान, छह लाख के गहने किए पार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping on the roof, thieves ransacked the house, stole jewelry worth six lakh
धीना में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
विज्ञापन
धीना। जोगवा गांव में मंगलवार की रात में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए गजाधर राजभर का परिवार छत पर सो रहा था। इधर चोरों ने नीचे पूरा मकान खंगाल डाला। पीड़ित का दावा है कि चोरों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर छह लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी कर लिए। सुबह नींद खुलने पर चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। पीड़ित गजाधर राजभर खेती करते हैं। मंगलवार की रात गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सोए थे। नीचे के सभी कमरों में ताला बंद था। रात लगभग ढाई बजे के आसपास गजाधर की नींद खुली और वे नीचे आए तो बाहर का दरवाजा खुला देखकर भौचक रह गए। अंदर के सभी कमरे खुले थे। कमरे में जाकर देखा तो आलमारी और बक्सा खुला था। सामान बिखरे हुए थे। उनके शोर मचाने पर पूरा परिवार नीचे आ गया। चोरों ने गहने, साड़ियां, बर्तन चोरी किए हैं। आशंका है कि घर के पीछे से चोर छत पर चढ़े होंगे। फिर सीढि़यों के सहारे नीचे उतरकर घटना को अंजाम दिया होगा। थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed