{"_id":"6a1c7ea0077485eb01049f8d","slug":"there-is-no-parking-outside-90-percent-of-the-establishments-in-the-city-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131821-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शहर के 90 प्रतिशत प्रतिष्ठानों के बाहर नहीं पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शहर के 90 प्रतिशत प्रतिष्ठानों के बाहर नहीं पार्किंग
विज्ञापन
फोटो 31 सीकेटीपी-32-कर्वी बस स्टॉप के पास प्रतिष्ठान के बाहर रोड पर खड़ी गाड़ियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था एक बड़ी समस्या बन गई है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में अधिकांश प्रतिष्ठानों के बाहर पार्किंग सुविधा नहीं है। इससे वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और जाम व दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
कर्वी शहर के एलआईसी सड़क, प्रयागराज सड़क और राजापुर सड़क पर कई होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। इन प्रतिष्ठानों ने अपनी दुकानों का विस्तार किया, लेकिन ग्राहकों के वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की। नतीजतन, ग्राहक अपने वाहन सड़क और फुटपाथ पर ही खड़े कर देते हैं। दिनभर सड़क किनारे खड़े वाहनों से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम पड़ जाती है, जिससे जाम लगता है। स्थानीय नागरिक राम कुमार व नरेश का कहना है कि अचानक सड़क पर खड़े वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। यह स्थिति शहर की दैनिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती है।
अमावस्या पर बढ़ जाती कई गुना भीड़
धर्मनगरी में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। पर्व, त्योहार और अमावस्या जैसे विशेष अवसरों पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे समय में पार्किंग की कमी से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती है। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
महज चालान काटने तक सीमित यातायात पुलिस : यातायात पुलिस और संबंधित विभाग सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के बजाय मुख्य रूप से बाइक चालकों के चालान काटने तक सीमित हैं। चारपहिया वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है।
-- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- -
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि फुटपाथ पर खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है और अतिक्रमण को लेकर जुर्माना भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रशासन के साथ मिलकर प्रतिष्ठानों और वाहनों पर अभियान के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
महज चालान काटने तक सीमित यातायात पुलिस : यातायात पुलिस और संबंधित विभाग सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के बजाय मुख्य रूप से बाइक चालकों के चालान काटने तक सीमित हैं। चारपहिया वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है।
बोले जिम्मेदार