{"_id":"59232c834f1c1b3d6a537003","slug":"4000-rupee-estimate-for-fourlaning-of-highway-91","type":"story","status":"publish","title_hn":"4000 करोड़ में होगी हाईवे-91 की फोरलेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4000 करोड़ में होगी हाईवे-91 की फोरलेनिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 22 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
dummy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगढ़ से कानपुर तक बनने वाले हाईवे-91 फोरलेन के निर्माण की तैयारियाें ने रफ्तार पकड़ ली है। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी ने अलीगढ़ से कन्नौज जिले की सीमा तक हाईवे फोरलेन का अनुमानित लागत का एस्टीमेट केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को अप्रूवल के लिए भेज दिया है।
जबकि कन्नौज जिले की सीमा से कानपुर तक का इस्टीमेट पाइप लाइन में है। 280 किमी लंबे हाईवे-91 का निर्माण पांच कंपनियां करेंगी। इस्टीमेट में अलीगढ़ से कानपुर के बीच बाईपास की लागत शामिल नहीं है। अप्रूव होते ही फोरलेन हाईवे का निर्माण शुरू होगा।
एनएचएआई के परियोजना अधिकारी टीपी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से कानपुर तक फोरलेन निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में जिन स्थानों पर हाईवे बाईपास बनेंगे वहां भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में हैं सिर्फ किसानों को मुआवजा वितरण बाकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अलीगढ़ से कन्नौज तक 218 किमी हाईवे फोरलेन की अनुमानित लागत 3939.05 करोड़ रुपये का बजट बना कर अप्रूवल के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के लिए भेज दिया है। जबकि कन्नौज जिले की सीमा से कानपुर तक 62 किमी का एस्टीमेट तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है।
फोरलेन के अलग चरण की लागत और लंबाई
चरण लंबाई लागत
अलीगढ़ से भदवास (हाथरस) 48.80 किमी 0667.78 करोड़ रुपये
भदवास से कल्याणपुर (एटा) 43.00 किमी 0853.44 करोड़ रुपये
कल्यापुर से नवीगंज (मैनपुरी) 60.00 किमी 1070.69 करोड़ रुपये
नवीगंज से कन्नौज सीमा तक 67.00 किमी 1338.14 करोड़ रुपये
कन्नौज से कानपुर तक पाइप लाइन पाइप लाइन