सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A five-member committee has been constituted for the registration of hospitals.

Etah News: अस्पतालों के पंजीकरण के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 28 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A five-member committee has been constituted for the registration of hospitals.
विज्ञापन
एटा। जिले में अस्पताल और क्लीनिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी स्तर से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे। समिति जिले में संचालित अस्पताल और क्लीनिक की जांच करेगी। एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि 30 अप्रैल तक अस्पतालों और क्लीनिकों के पंजीकरण तथा नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की ऑनलाइन जांच पूरी कर ली गई है। अब अस्पतालों और क्लीनिकों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जांच में सभी मानकों के अनुरूप पाए जाने वाले संस्थानों को पंजीकरण अथवा नवीनीकरण की स्वीकृति दी जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह की ओर से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें जिलाधिकारी, एएसपी अपराध, एडीएम न्यायिक, सीएमओ और आईएमए के सदस्य अनुराग शामिल हैं। गठित सदस्यीय टीम द्वारा आवेदन प्रक्रिया के तहत संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज, चिकित्सकों का विवरण, पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी, फायर सेफ्टी और मेडिकल टेस्ट संबंधी प्रमाणों का सत्यापन किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed