सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man saved a boy drowning in a pond.

Etah News: तालाब में डूबते बालक को युवक ने बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
A young man saved a boy drowning in a pond.
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे के मोहल्ला कछपुरा का बालक निहाल सोमवार की शाम को मोहल्ला मालियान के तालाब के पास कबाड़ बीन रहा था। तालाब किनारे कबाड़ बीनते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ने पर वह तालाब में गिर गया। बालक को डूबता देख कस्बे के जीतू ने जान की परवाह किए बगैर तालाब में छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे के निरंतर प्रयास के बाद जीतू बालक को बाहर लाने में सफल रहा। बालक को बाहर लाने के बाद उसके पेट में भरे पानी को निकालने का प्रयास किया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन बालक को लेकर अस्पताल ले गए। जीतू के इस साहसिक कार्य की पूरे कस्बे में चर्चा हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed