सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of youth who attended community feast found in field; murder suspected.

Etawah News: भंडारे में आए युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who attended community feast found in field; murder suspected.
विज्ञापन
भरथना। चंदपुरा गांव में भागवत कथा के भंडारे में आए युवक का शव सोमवार रात खेत में मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस सड़क दुर्घटना से मौत होने की बात कह रही है।

अलीगढ़ के कासिमपुर थाना क्षेत्र के खुशीपुरा निवासी अजय उर्फ लालू (32) सोमवार सुबह भरथना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में रेशू बुआ के यहां आयोजित भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने आया था। बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित मोबाइल टावर के पास खेत में मिला। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र, सीओ आरडी मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छोटे भाई सचिन ने बताया कि उन्हें रिश्तेदारों ने फोन पर सूचना दी कि भाई की मौत हो गई है। जब वह भरथना पहुंचे तब तक शव मोर्चरी में रखवाया जा चुका था। सचिन का आरोप है कि शाम के समय गांव का ही एक व्यक्ति उनके भाई को अपने साथ लेकर गया था, उसके बाद उसका शव खेत में मिला। आशंका जताई कि गांव के कुछ लोगों ने हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के पत्नी विनीता व तीन बच्चे हैप्पी (12), प्रिया (9) और राधिका (7) हैं। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed