सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress leader's newlywed daughter-in-law dies after hanging herself under suspicious circumstances.

Etawah News: कांग्रेस नेता की नवविवाहिता बहू ने संदिग्ध हालत में लगाया फंदा, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Congress leader's newlywed daughter-in-law dies after hanging herself under suspicious circumstances.
विज्ञापन
इटावा। मोहल्ला लोधी में मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता व अधिवक्ता की बहू ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह महमूद खां मोहल्ला लोधी निवासी कांग्रेस नेता और अधिवक्ता हंसमुखी शंखवार के पुत्र सचिन शंखवार की शादी 11 मार्च 2026 को आगरा के जैतपुरा निवासी नरेंद्र कुमार की बेटी मोना से हुई थी। मोना ने मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर पर फंदा लगा लिया। पति व ससुराली उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता नरेंद्र, भाई शिवम समेत मायके पक्ष के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर ससुराल पक्ष के लोग वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई शिवम ने आरोप लगाया कि बहन के ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन पीटते थे। मंगलवार दोपहर में ससुराल वालों ने फोन कर बहन के पेट में दर्द होने की बात बताई थी। यहां आकर देखा तो बहन अस्पताल में मृत अवस्था में मिली। आरोप लगाया कि बहन का गला घोंटकर पति व ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। शिवम के अनुसार मोना चार-भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी डॉ. केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed