सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Described the threat of global warming to students

छात्राओं को बताए ग्लोबल वार्मिग के खतरे

Amar Ujala Updated Fri, 07 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Described the threat of global warming to students
छात्राओं को बताए ग्लोबल वार्मिंग के खतरे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एमजी कालेज में आयोजित किया गया सेमिनार

महात्मा गांधी बालिका पीजी कालेज में विज्ञान संकाय द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें वातावरण में प्रदूषण की गतिशीलता विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव ने सरस्वती पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदूषण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश ड़ाला।
सेमिनार संयोजिका रसायन विज्ञान प्रवक्ता रीता दीक्षित ने विषय पर छात्राओं को जानकारी दी। जंतु विज्ञान प्रवक्ता डॉ. पीपी ग्रोवर ने जल की महत्ता, डॉ. ममता कुमारीी ने ग्लोबल वॉर्मिंग पर विचार प्रस्तुत किए। डॉ. मधु मेहरा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयास करने के  लिए छात्राओं से कहा। डॉ. हृदेश शर्मा ने रोल ऑफ मेटल आयन इन बायोलॉजिकल सिस्टम के बारे में बताया। नीतिका सिंह ने अम्ल वर्षा और शालिनी सिंह ने नाभिकीय विकरण द्वारा प्रदूषण पर व्याख्यान दिए। साथ ही एमएससी जंतु विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की छात्राएं खुशनुमा, अंजली, प्रियंका एवं ऐश्वर्या सक्सेना ने भी छात्राओं को जानकारी दी। संयोजिका रीता दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed