सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The city suffered from day jaam

दिनभर जाम से जूझता रहा शहर

ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The city suffered from day jaam
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटीएस कट बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को हॉट सिटी का पूरा दिन जाम के नाम रहा। आईटीएस कट के दोनों ओर बने यू टर्न पर भारी वाहनों के मुड़ने के दौरान दिनभर वाहन रेंगते नजर आए।


वहीं मोहननगर फ्लाईओवर पर कार खराब होने से बृहस्पतिवार सुबह भी वाहन चालक जाम से जूझते दिखाई दिए। उधर, शाम होते ही लिंक रोड पर बने सभी बैंक्वेट हॉल मे शादियां होने से वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीएस कट बंद होने के बाद गाजियाबाद से करहेड़ा जाने वाले वाहनों को यू टर्न  लेकर जाना था। यू टर्न पर रोड कम चौड़ी होने के चलते बस और ट्रकों को मुड़ने में परेशानी हुई, जिसके चलते सुबह आठ बजे के बाद से ही वाहन जीटी रोड पर रेंगने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos


उधर, सुबह करीब नौ बजे मोहननगर रेलवे ओवर ब्रिज पर एक कार खराब हो गई, जिस कारण जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद कार को क्रेन मंगवाकर हटाया गया, तब ट्रैफिक सामान्य हो सका।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आईटीएस कट पर नए प्लान के चलते परेशानी हुई थी, मगर बाद में ट्रैफिक लगातार चलता रहा। एक दो दिन बाद समस्या नहीं होगी।

शाम होते ही पैक हो गया शहर
फुलेरा दूज पर ट्रांस हिंडन में 500 से ज्यादा शादियों के चलते शाम सात बजते ही सभी सड़कें वाहनों से पैक दिखीं। लिंक रोड पर वैशाली सेक्टर-4 कट, सेक्टर-6 कट, बीकानेर कट से लेकर सब्जी मंडी, रामप्रस्थ रोड, मोहननगर भोपुरा रोड पर शालीमार गार्डन, डीएलएफ और जीटी रोड पर भीषण जाम लगा रहा। शाम करीब सात बजे से देर रात तक गाड़ियां रेंगती दिखीं, हालांकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे।

लिंक रोड पर कार पार्किंग ने बढ़ाई परेशानी
लिंक रोड स्थित सभी बैंक्वेट हॉल और फॉर्म हाउस के सामने रोड पर ही वाहनों को पार्क किया हुआ था। इससे रोड संकरी हो गई। वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग गया।

हापुड़ चुंगी पर बस-ट्रक की टक्कर, लगा जाम
हापुड़ चुंगी पर बृहस्पतिवार सुबह एक रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सवारियों को चोट नहीं आई। हादसे की वजह से हापुड़ चुंगी पर जाम लग गया। सूचना पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक और ट्रक चालक ने इस मामले का समझौता कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। बस में 20-25 सवारियां मौजूद थीं। कलक्ट्रेट की ओर से एएलटी की तरफ टर्न लेते ही साइड लगने के कारण वाहन भिड़ गए थे। करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।

गोशाला अंडरपास पर लगा जाम
गोशाला अंडरपास पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार दोपहर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के वक्त अचानक वाहनों को ज्यादा बढ़ गया था, जिस वजह से जाम की स्थिति बन गई थी। आसपास के दुकानदारों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। करीब सवा घंटे बाद जाम से छुटकारा मिला।

सड़कों पर बैंड-बाजा-बरात...लगा जाम
फूलेरा दौज के अबुझ साये पर बृहस्पतिवार को शहर में सैकड़ों शादियां हुईं। अबुझ साया होने के कारण अधिकतर मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल की एडवांस बुकिंग थी। इसकी वजह से विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति रही। अंबेडकर रोड, जीटी रोड, हापुड़ रोड, एनएच-24 और एनएच-58 सहित विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति रही। फूलेरा दौज का अबुझ साया होने के कारण और इसके बाद शादियों पर एक महीने के ब्रेक की वजह से जबरदस्त शादियां हुईं। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि 11 मार्च को एक और साया है, जिसके बाद शादियों पर एक महीने का ब्रेक लग जाएगा। 16 मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं, जिसकी वजह से शादियों सहित सभी शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed