सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   17 cases of electricity theft caught in Devipatan division

Gonda News: देवीपाटन मंडल में बिजली चोरी के 17 मामले पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
17 cases of electricity theft caught in Devipatan division
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ने पर पावर कॉर्पोरेशन ने लाइन लॉस और ओवरलोडिंग रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार सुबह विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी के 17 मामले पकड़े।


देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि इस बार अनुमान से करीब 20 प्रतिशत अधिक बिजली लोड बढ़ा है। कई उपभोक्ताओं ने कम क्षमता का कनेक्शन लिया है, लेकिन घरों में एसी और अन्य भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने और नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। विजिलेंस टीमों के साथ संबंधित क्षेत्रों के जेई और एसडीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न इलाकों में 140 संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई। जांच में 17 मामलों में बिजली चोरी की पुष्टि हुई। मुख्य अभियंता ने सभी आरोपित उपभोक्ताओं के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed