{"_id":"6a1729bf31ba7f4d490207e5","slug":"blown-transformer-not-replaced-even-after-15-days-many-villages-in-darkness-gonda-news-c-100-1-gon1003-159206-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 15 दिन बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में कई गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 15 दिन बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में कई गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 27 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। जिले में आंधी और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। कई गांवों में ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली के खंभे टूटने से उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण लगातार बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है।
कटरा बाजार क्षेत्र के कटुआ नाला निवासी सूरज सिंह ने बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, लेकिन अब तक बदला नहीं जा सका है। गांव में मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
धानेपुर क्षेत्र के बसंतपुर तिवारी रेहरा गांव के प्रधान राजकिशोर ने बताया कि चार मई को आई आंधी और बारिश में बिजली के खंभे टूट गए थे और ट्रांसफार्मर भी गिर गया था। कई दिनों तक जेई और एसडीओ स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। बाद में मुख्य अभियंता कार्यालय में शिकायत करने पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
घारीघाट क्षेत्र के हर्रैया माफी निवासी गुफनान ने बताया कि उनके गांव में तीन दिन से बिजली गुल है। वहीं नवाबगंज क्षेत्र के धर्मराजपुरवा निवासी दिनेश यादव ने भी लगातार बाधित आपूर्ति की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय टीमें समय पर नहीं पहुंचतीं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण नवाबगंज, मनकापुर और करनैलगंज क्षेत्र के करीब 16 उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बिजली बहाली के लिए पांच एजेंसियों को लगाया गया और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया गया। उन्होंने दावा किया कि देर शाम तक सभी उपकेंद्रों से आपूर्ति शुरू करा दी गई।
मुख्य अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम नंबर 8004916771 और 8004916772 जारी किए गए हैं।

Trending Videos