सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda youth dies after falling from building in Mumbai

Gonda News: मुंबई में इमारत से गिरकर गोंडा के युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Gonda youth dies after falling from building in Mumbai
विज्ञापन
इटियाथोक। थाना क्षेत्र के हरैया झूमन गांव निवासी एसी मैकेनिक अब्दुल हक (40) की मुंबई में छह मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos

पूर्व प्रधान मोहम्मद असलम खान ने बताया कि अब्दुल हक पिछले करीब एक वर्ष से महाराष्ट्र के मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रहकर एसी की मरम्मत का काम करते थे। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह इलाके की एक छह मंजिला इमारत में एसी के आउटर यूनिट का फैन लगाने गए थे। काम के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अब्दुल हक परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता हाजी वाजिद का पहले ही निधन हो चुका है। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। घर पर कैंसर से पीड़ित मां हदीसुननिशा, पत्नी तैयबा और 15 वर्षीय पुत्री तंजीला का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व प्रधान ने बताया कि मुंबई से शव देर रात तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार सुबह शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed