सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sumit from the Khelo India Hockey Centre has been selected for the SAI hostel in Bareilly

Gonda News: खेलो इंडिया हॉकी केंद्र के सुमित का हुआ साई के बरेली हॉस्टल में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sumit from the Khelo India Hockey Centre has been selected for the SAI hostel in Bareilly
विज्ञापन
गोंडा। खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षण केंद्र गोंडा के खिलाड़ी सुमित कुमार यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बरेली हॉस्टल के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी है।

सुमित का चयन 21 व 22 फरवरी को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, बरेली में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। चयन की सूचना मिलने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज और हॉकी प्रशिक्षक मो. तौकीर ने सुमित का स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि सुमित ने मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। हॉकी प्रशिक्षक मो. तौकीर ने कहा कि सुमित शुरू से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। साई हॉस्टल में चयन से उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सुमित के चयन पर खेल विभाग, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed