{"_id":"6a17299b1e80b83a51077552","slug":"the-criminal-who-robbed-mangalsutra-was-caught-with-the-help-of-cctv-gonda-news-c-100-1-slko1026-159241-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 27 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। नगर कोतवाली पुलिस ने महिला का मंगलसूत्र झपटकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा है।
प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि इटियाथोक के टेढ़वा गुलाम गांव निवासी काजल पासवान पत्नी संतोष पासवान ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह ठठेरी बाजार से सामान खरीदकर घर जा रही थीं।
गुड्डूमल चौराहे के पास एक युवक ने उनके गले में पहना लाल मोतियों वाला मंगलसूत्र झपट लिया और भाग गया। नगर कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पांडेय बाजार चौकी प्रभारी प्रशांत गुप्ता की टीम ने आरोपी अजय उर्फ कालिया निवासी मोहल्ला राधे पूर्व, कब्रिस्तान के निकट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos