{"_id":"6a172958117192b16a08a12a","slug":"vandalism-in-gas-agency-report-filed-gonda-news-c-100-1-gon1041-159235-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गैस एजेंसी में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गैस एजेंसी में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 27 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र की एक गैस एजेंसी में मंगलवार को तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दयालपुर निवासी प्रबंधक अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को जफरापुर निवासी चंदन दूबे दो-तीन लोगों के साथ सिलिंडर लेने आए थे।
बुकिंग के अनुसार उन्हें दो सिलिंडर दे दिए गए। इसके बाद वे अन्य पासबुक पर एक साथ सिलिंडर देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कार्यालय का लैपटॉप तोड़ दिया। जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए और ईंट-पत्थर चलाकर खिड़की के शीशे तोड़ दिए।
ग्राहकों के बीच-बचाव पर वे धमकी देते हुए भाग गए। दूसरे पक्ष के चंदन दूबे का आरोप है कि प्रबंधक ने उनके साथ गाली-गलौज किया। मना करने पर उन्हें पीटा। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos