सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Gonda News: सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दाैरान दम तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
विज्ञापन
तरबगंज। सीबीएन मार्ग पर बाबापुरवा चौराहे के पास साेमवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 16 दिन के नवजात बेटे समेत तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Trending Videos


गिरधरपुर खजुही गांव निवासी रामू विश्वकर्मा (28) सोमवार रात बनगांव से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक छुट्टा मवेशी सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया, जहां से गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया, लेकिन मंगलवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात जब रामू का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी केतकी पति का शव देखकर बेसुध हो गईं, जबकि मां भाना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। रामू चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता परशुराम की करीब दस वर्ष पहले कैंसर से मौत हो चुकी थी। रामू अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां कोमल और भूमि तथा 16 दिन का नवजात बेटा छोड़ गए हैं, जिसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। खेती और ई रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाने वाले रामू की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed