सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People will be in survillance during Holi

होली में हुड़दंग पर जाना होगा जेल

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
People will be in survillance during Holi
होली के त्योहार के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने रूट मार्च किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उल्लास के त्योहार होली को सौहार्द से मनाने की अपील के साथ ही पुलिस प्रशासन ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई की तैयारी पर की है। जिले में जहां होली पर भारी फोर्स तैनात रहेगी वहीं जुलूस मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरे की जाएगी। चार थाना क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कोतवाली, तिवारीपुर, राजघाट और गोरखनाथ में अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।
Trending Videos


होली पर आमतौर पर डीजे और शराब को लेकर पुलिस ज्यादा चौकसी कर रही है। शराब पीकर सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं डीजे बजाने पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश एसएसपी ने सभी थानेदारों को दे दिया है। इसे लेकर शुक्रवार को तिवारीपुर, कोतवाली इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। सीओ कोतवाली के अगुवाई में तिवारीपुर इंस्पेक्टर रविंद्र पांडेय आदि ने अद्धसैनिक बल के  साथ मार्च निकाल कर उत्पातियों को कड़े संकेत भी दे दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगेंगे कैमरे, घोड़े से होगी निगरानी
जुलूस मार्ग पर कैमरे लगाए जाएंगे। तिवारीपुर, राजघाट, अलीनगर, विजय चौक, घासीकटरा, मिर्जापुर, निजाम चौक, पांडेयहाता, घंटाघर, बक्शीपुर सहित 16 जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं घोड़े पर सवार पुलिसवाले लगातार इन क्षेत्रों में गश्त करेंगे ताकि कहीं भी कोई असामाजिक तत्व उत्पात न मचाने पाए।
विज्ञापन


ये संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
6 सीओ, 15 एसओ, 75 एसआई, 700 सिपाही, 395 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी बीएसएफ, 297 प्रशिक्षु सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed