सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Snake wiped son sleeping near father's bones

पिता की अस्थियों के पास सो रहे बेटे को सांप ने डसा

अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 09 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Snake wiped son sleeping near father's bones
हरनाथ के घर के बाहर बैठे गमगीन ग्रामीण और परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
घर में पिता की अस्थियों के पास लेटे पुत्र को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे झाड़ फूंक कराने के लिए बाहर ले गए। समाचार लिखे जाने तक अधेड़ की हालत में कोई सुधार नहीं आया था।
Trending Videos



अतरौलिया गांव निवासी हरनाथ प्रजापति (48) गल्ला मंडी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। छह मई को हरनाथ के 80 वर्षीय पिता कंधीलाल की बीमारी से मौत हो गई थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को हरनाथ ने पिता की अस्थियों को घर पर रख दिया। हरनाथ के चचेरे भाई कमलापत ने बताया कि मंगलवार को अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद जाना था। मंगलवार को हरनाथ पिता की अस्थियों के पास जमीन पर सो रहा था, तड़के एक सांप ने आकर डंस लिया। चिल्लाने पर जब परिजन पहुंचे तब तक उसकी हालत बिगड़ गई थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते से परिजन उसे वापस ले आए। हरनाथ के दो बेटे आशीष, पुष्पेंद्र और पुत्री आशा हैं। कमलापत ने बताया कि हरनाथ को परिजन चंदवारी गांव के एक वैद्य के पास ले गए। समाचार भेजे जाने तक अधेड़ की हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed