{"_id":"6a2af0c1cc375a4f0a0ad7b2","slug":"it-is-the-government-and-i-who-are-facing-disrepute-if-i-have-to-sit-on-a-protest-it-will-send-a-bad-message-shyam-prakash-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151304-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनामी मेरी और सरकार की हो रही, धरने पर बैठना पड़ा तो संदेश अच्छा नहीं जाएगा : श्याम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदनामी मेरी और सरकार की हो रही, धरने पर बैठना पड़ा तो संदेश अच्छा नहीं जाएगा : श्याम प्रकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। बेबाक बयानों के लिए पहचान रखने वाले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश बृहस्पतिवार को खरी-खरी कहकर फिर से चर्चा में आ गए। इस बार उनके निशाने पर लोक निर्माण विभाग है और मुद्दा रावल चौराहे से गोपामऊ तक जाने वाली सड़क का है। विधायक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोक निर्माण विभाग के बेशर्म और लापरवाह अधिकारी कृपया ध्यान दें। अब पानी सिर से ऊपर हो रहा है क्योंकि बदनामी मेरी और सरकार की हो रही है। मुझे ही धरने पर बैठना पड़ा तो संदेश अच्छा नहीं जाएगा।
रावल चौराहे से गोपामऊ तक करीब छह किलोमीटर सड़क काफी क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से मरम्मत न कराए जाने से क्षेत्र की जनता को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण दो, तीन और चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। हादसों की भी आशंका रहती है। क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त और नवीनीकरण कराए जाने की मांग विधायक से क्षेत्र के लोग फेसबुक के माध्यम से भी करने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर भी सड़क को दुरुस्त कराने की मांग और इस पर आने वाले कॉमेंट को विधायक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि मुझे धरने पर बैठना पड़ा तो मैसेज अच्छा नहीं जाएगा। लोगों की मांग पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए विधायक ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
इन गांवों की करीब 20 हजार आबादी काे होती आवागमन में परेशानी
रावल चौराहे से गोपामऊ नगर को जोड़ने वाली इस सड़क पर पड़री, मुरादपुर, पेंग, मुगलीपुर, अगौलपुर, लालापुरवा, टेनी, थमरवा, पिलवानखेड़ा और महराज नगर आदि गांव पड़ते हैं। इसी के साथ गोपामऊनगर के लोग भी इसी सड़क से आते-जाते हैं। इससे इस सड़क पर करीब 20 हजार से अधिक आबादी का आना-जाना रहता है।
क्षतिग्रस्त सड़क संज्ञान में है। विधायक से भी वार्ता हुई थी। इस सड़क की मरम्मत के लिए पिछले साल भी प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। इस बार फिर से कार्ययोजना में शामिल कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम कराया जाएगा। -मुरलीधर गंगवार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी