{"_id":"6a172a503e4b2c35f10e356a","slug":"nautapa-continues-to-rage-with-42-degree-mercury-and-heatwave-making-people-miserable-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150528-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: झुलसा रहा नौतपा, 42 डिग्री पारे और लू ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: झुलसा रहा नौतपा, 42 डिग्री पारे और लू ने किया बेहाल
विज्ञापन
फोटो-13- धूप में छाता लेकर जातीं युवतियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। नौतपा ने लाेगों को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लू के बीच चटक धूप लोगों का शरीर झुलसा रही है। सुबह चढ़ने के साथ ही धूप और गर्म हवा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रही है। तपिश के कारण मई में ही जून की उमसभरी गर्मी का अहसास होने लगा है। इससे सड़कों पर निकलना भी दूभर हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।
गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है लेकिन तेज धूप और उमस ने इससे कहीं अधिक गर्मी का प्रकोप दिखाया है। इस कारण लोग गर्मी से पूरी तरह से बेहाल नजर आए। लगातार चल रही पछुआ हवाओं ने लू की तीव्रता को और बढ़ा दिया है। घरों के भीतर चल रहे पंखे और कूलर भी इस भीषण गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। छतों की टंकियों से उबलता हुआ पानी आ रहा है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी से तड़पना पड़ रहा है। भीषण गर्मी का सीधा असर व्यापार और आम कामकाज पर पड़ा है।
दोपहर के समय ग्राहक कम होने से बाजारों की रौनक गायब है। लोग खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए गन्ने के रस, शिकंजी, बेल के शर्बत और तरबूज का सहारा ले रहे हैं। वहीं, बेजुबान पशु-पक्षी भी पानी और छांव की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम पारा 42 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लू की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा और आर्द्रता सुबह 65 प्रतिशत और शाम को 30 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
आंधी और बारिश की जताई गई संभावना
इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। बताया कि बृहस्पतिवार को बादल होने के साथ ही आंधी और बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका असर 29 और 30 मई को भी देखा जा सकता है। जिले में धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को इस तपती गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

Trending Videos