{"_id":"6a172a274a12fda168003f8b","slug":"the-villages-in-the-area-connected-to-alamnagar-and-rabha-will-have-to-wait-a-long-time-for-electricity-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150506-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आलमनगर व राभा से जुड़े क्षेत्र के गांव को बिजली के लिए करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आलमनगर व राभा से जुड़े क्षेत्र के गांव को बिजली के लिए करना होगा लंबा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत वितरण खंड शाहाबाद क्षेत्र के दो उपकेंद्रों से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के लिए 10-15 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। क्षेत्र के 147 विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे 300 से अधिक गांव के लोग प्रभावित होंगे। मंगलवार रात मुख्य लाइन सही कर दी गई लेकिन गांव तक जाने वाली लाइनों की मरम्मत करने में समय लगेगा। बिजली कर्मचारी लाइन को सही करने में लगे हुए हैं। वहीं मंगलवार रात और बुधवार को ओवरलोडिंग के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा।
सोमवार रात आंधी के कारण विद्युत वितरण खंड शाहाबाद के राभा और आलमनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के गांव अत्यधिक प्रभावित हुए थे। वहां पर 147 विद्युत पोल और 18 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। बिजली कर्मियों ने मंगलवार रात 33 केवी बिजली लाइन को तो सही कर दिया लेकिन गांव तक जाने वाली एचटी व एलटी लाइन की 147 पोल की बिजली लाइन बनाने में समय लगेगा।
बिजली निगम के अनुसार पूरी लाइन को सही करने में 10-15 दिन का समय लग सकता है। इससे 300 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। लोगों को बिजली के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
नहीं थम रहे लोकल फॉल्ट
हरदोई। शहर में ओवरलोडिंग के कारण लोकल फॉल्ट पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विद्युत उपकेंद्र सांडी से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति मंगलवार रात प्रभावित हुई। सरायथोक पश्चिमी में एक फेज के न आने से लो वोल्टेज के कारण पूरी रात उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं बाबा मंदिर, वेटगंज, आलू थोक में रात 12 बजे से डेढ़ बजे तक बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। वहीं आशानगर विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति मंगलवार रात सात बजे के बाद बहाल हो सकी। इसके अलावा मन्नापुरवा, बेलाताली, चरौली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हुए।
उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा कर रहे कूलर
सवायजपुर। बिजली की मांग बढ़ने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण बिजली निगम ने उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मरों को ओवरहीटिंग से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं। पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। अवर अभियंता सरफराज खां ने बताया कि यह एक एहतियाती व्यवस्था है। अत्यधिक गर्म हो जाने पर ट्रांसफार्मर कई बार गड़बड़ हो जाता है।

Trending Videos