सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctor Absent; Injured Patient Treated by Torchlight

Hathras News: डॉक्टर नदारद, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 02 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Doctor Absent; Injured Patient Treated by Torchlight
मुरसान सीएचसी पर टॉर्च की रोशनी में घायल का उपचार करते फार्मासिस्ट।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान में रविवार रात स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर उजागर हो गई। मारपीट में घायल एक युवक का उपचार डॉक्टर की अनुपस्थिति और बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। घटना ने अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविवार रात करीब 9:15 बजे मारपीट में घायल अनिल निवासी नवीपुर को परिजन नेपाली, लटूरी सिंह तथा पुलिसकर्मी उपचार के लिए सीएचसी मुरसान लेकर पहुंचे। अनिल के सिर में गंभीर चोट लगी थी और लगातार रक्तस्राव हो रहा था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। वहीं बिजली न होने के कारण अस्पताल परिसर अंधेरे में डूबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ने तीमारदार की टॉर्च की रोशनी में प्राथमिक उपचार शुरू किया और खून रोकने का प्रयास किया। चोट गहरी होने के कारण काफी देर तक रक्तस्राव जारी रहा। बाद में अस्पताल स्टाफ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को फोन कर बुलाया। करीब आधे घंटे बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है। आरोप है कि अस्पताल में बिजली कटते ही बैकअप व्यवस्था भी जवाब दे जाती है और अधिकांश समय इमरजेंसी वार्ड फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय के भरोसे चलता है। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed