{"_id":"6a2b1b7c904f9e93c8068890","slug":"gijrauli-allahpur-road-to-be-widened-at-a-cost-of-19-crore-hathras-news-c-56-1-hts1003-149835-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 19 करोड़ से चौड़ा होगा गिजरौली-अल्लहैपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 19 करोड़ से चौड़ा होगा गिजरौली-अल्लहैपुर मार्ग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गिजरौली से गांव अल्लहैपुर तक जाने वाली 10 किमी लंबी सड़क चौड़ी की जाएगी। चौड़ीकरण पर लगभग 19 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वर्तमान में यह मार्ग संकरा होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। कृषि कार्यों में प्रयुक्त होने वाले बड़े वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालवाहक वाहन और बसों के संचालन में परेशानी होती है। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात सुगम होगा। यह मार्ग क्षेत्र के लगभग 80 गांवों को जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ता है। लंबे समय से इसको चौड़ा करने की मांग की जा रही है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि इसका प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल कर शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। संवाद