सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Adjustment of workers increases enthusiasm: Gaurav

हाथरसः कार्यकर्ताओं के समायोजन से उत्साह में होती है वृद्धि : गौरव

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Adjustment of workers increases enthusiasm: Gaurav
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी में पदाधिकारी बनाए जाने पर श्वेता व अखिलेश गुप्ता का स्वागत क? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।

भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर बृहस्पतिवार को श्वेता दिवाकर को प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा, रतनेश चटर्जी को प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा व अखिलेश गुप्ता को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा, दुर्गेश नंदनी को क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा बनाए जाने पर स्वागत किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि प्रदेश एवं क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के समायोजन से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह की वृद्धि होती है। मैं क्षेत्र एवं प्रदेश में जनपद हाथरस के कार्यकर्ताओं को समायोजित करने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्वेता दिवाकर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी। जिले के सभी कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन की जो भी समस्याएं होंगी उनके निदान के लिए प्रदेश में आवाज उठाऊंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलावती पुंढीर व संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुनीता वर्मा ने किया।
विज्ञापन
Trending Videos

स्वागत कार्यक्रम में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, शालिनी पाठक, बबीता वर्मा, सुचेता जॉन, बबली सिंह, पूनम सिंह, कमलेश शर्मा, राजकुमारी चौहान, रेखा सिंह, जशोदा देवी, प्रमोद कुमारी सेंगर, संतोष जोशी, रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, प्रमोद सेंगर, पवन रावत, विष्णु बघेल, अनिल सिसौदिया, नरेश प्रधान, राजकुमार शर्मा, विजय, ग्रीस सेंगर, प्रमोद मदनावत, अंकुर सिसोदिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed