सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   GK and Reasoning made things complicated, Hindi was easy.

Jalaun News: जीके और रीजनिंग ने उलझाया, हिंदी रही आसान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
GK and Reasoning made things complicated, Hindi was easy.
फोटो - 14 बीएड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
उरई। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्नों को अपेक्षाकृत कठिन बताया, जबकि हिंदी खंड को आसान माना।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और प्रवेश पत्र व पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले के गांधी महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में नकलविहीन परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षार्थी अनमोल राज ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कई सवाल सोचने पर मजबूर करने वाले थे। प्रश्नपत्र में श्वेत क्रांति के जनक, भूटान की राजधानी और भारत के पहले सुपर कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इन सवालों ने काफी अभ्यर्थियों को उलझाया। शुभम सिंह ने बताया कि हिंदी खंड अपेक्षाकृत सरल रहा। विलोम और पर्यायवाची से जुड़े प्रश्न आसानी से हल हो गए, लेकिन भूगोल में जनसंख्या प्रतिशत से संबंधित प्रश्न कठिन लगे।
विज्ञापन
Trending Videos

करंट अफेयर्स में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से जुड़ा प्रश्न भी पूछा गया। अभ्यर्थियों के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी रीजनिंग खंड में हुई। कोडिंग-डिकोडिंग, वर्णमाला शृंखला और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्नों में काफी समय लगा। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न कठिन होने के कारण समय प्रबंधन चुनौती बना रहा। जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश चंद्र पांडेय और नोडल समन्वयक डॉ. राजेश पालीवाल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए।

इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

पहली पाली में पंजीकृत 3068 अभ्यर्थियों में से 2693 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 375 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2686 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 382 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed