सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Storm collapses structure on track, OHE fails, trains remain stranded overnight

Jalaun News: आंधी से ट्रैक पर गिरा स्ट्रक्चर, ओएचई फेल, रातभर खड़ी रहीं ट्रेनें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Storm collapses structure on track, OHE fails, trains remain stranded overnight
फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद
विज्ञापन
उरई। गुरुवार की रात आई आंधी और बारिश ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर रेल संचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं ट्रैक पर स्ट्रक्चर गिर गया तो कहीं ओएचई लाइन पर एचटी तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालात ऐसे रहे कि कई ट्रेनें रात भर अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों की पूरी रात चली मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह 8:07 बजे ट्रैक बहाल हो सका।

उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग तेज हवा में उड़कर ट्रैक पर गिर गई। प्लेटफार्म नंबर तीन पर बनी कैंटीन का लोहे का स्ट्रक्चर ट्रैक पर जा गिरा। इससे दोनों लाइनें बाधित हो गईं। इसके अलावा उरई-भुआ सेक्शन और एरच रोड स्टेशन के पास ओएचई लाइन पर एचटी पोल के तार गिरने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों ने रात करीब ढाई बजे एरच रोड के पास ट्रैक किनारे गिरे पेड़ों को हटाकर लाइन बहाल करने की कोशिश शुरू की, लेकिन इसी बीच सूचना मिली कि ओएचई लाइन पर एचटी तार गिर गए हैं। इसके बाद विभागीय टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8:07 बजे रेल यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की जानकारी मिलने पर डीएम राजेश कुमार पांडेय, एडीएम राजीव राय समेत प्रशासनिक अधिकारी रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर राहत कार्य का जायजा लेते हुए तेजी से ट्रैक सुचारु कराने के निर्देश दिए।




रातभर ट्रेनों में फंसे रहे यात्री, खाने-पीने तक को तरसे

आंधी के कारण कई ट्रेनें बीच रास्ते घंटों तक खड़ी रहीं। लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह नासिक जा रहे थे। उनकी ट्रेन रात एक बजे से सरसोंकी स्टेशन पर खड़ी रही, जहां खाने-पीने तक की व्यवस्था नहीं थी। कानपुर के नौबस्ता निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह भोपाल जा रहे थे। कानपुर के बाद ट्रेन लगभग हर स्टेशन पर रुकती रही, लेकिन यात्रियों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पूरी रात बीत गई, लेकिन खाने-पीने का सामान तक उपलब्ध नहीं हो सका।



कई प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं

आंधी के चलते झांसी से कानपुर और कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें घंटों प्रभावित रहीं। मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल, आंबेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, संत कबीरनगर एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।


बदले मार्ग से निकाली गई राप्तीसागर एक्सप्रेस
राप्तीसागर एक्सप्रेस को झांसी से बदले हुए मार्ग महोबा-भीमसेन होकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।




यात्रियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था

स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक ने बताया कि तेज आंधी के चलते रेल संचालन प्रभावित हुआ था। विभागीय टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर ट्रैक और ओएचई लाइन बहाल कराई। वहीं वाणिज्य विभाग की टीम ने प्रभावित ट्रेनों में यात्रियों के लिए चाय, बिस्कुट और पानी की व्यवस्था कराई।




प्रभावित ट्रेनों का चार्ट
झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें

ट्रेन का नाम जहां रोकी गई
मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01079) एरच, एट
19305 आंबेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस (19305) पिरौना
गोमतीनगर-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस (12534) मोंठ
मुंबई-गोरखपुर संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20103) एरच रोड
झांसी-लखनऊ मेमू (66701) गढ़मऊ
कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनें

सीतापुर-मुंबई एक्सप्रेस (12108) कालपी
बनारस-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (19168) पुखरायां
गोमतीनगर-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस (12533) सरसोकी, उरई
गोरखपुर-मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) मलासा
गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (15029) चौराह
बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस (22589) कालपी, उसरगांव, आटा, उरई
मालगाड़ी: कानपुर-झांसी मालगाड़ी रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी रही।
देरी से चलने वाली ट्रेनें

झांसी से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) 2:15 घंटा

कानपुर से झांसी मेमू (64608) 1:40 घंटा

झांसी से कानपुर मेमू (64607) 1:30 घंटा।

गोरखपुर से पुणे एक्सप्रेस (01416) 13 घंटे 23 मिनट।

बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल (11124) 1:30 घंटा।

गोरखपुर से तिरुअनंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) 1:40 घंटा।

पुणे से गोरखपुर एक्सप्रेस (01415) 13 घंटा 27 मिनट।

आसनसोल से झांसी एक्सप्रेस (04186) 4:44 घंटा।

गोरखपुर से मुंबई संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) 3:50 घंटा।



बेंच पर गुजारी रात,सुबह नहीं मिला पानी
फोटो-19-रामाशीष।
पुणे निवासी रामाशीष ने बताया कि वह गोरखपुर से पुणे जा रहे थे। ट्रेन रात में अचानक आटा स्टेशन पर रुक गई, स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों से जानकारी हुई,उरई और भुआ स्टेशन के बीच आंधी से कुछ तकनीकी समस्या आने से ट्रेन को रोका गया है। इंतजार करना पड़ेगा तो उसने स्टेशन पर पड़ी बेंच पर लेट गया। सुबह हुई तो उसने पानी देखा नहीं मिला तो आटा बस स्टैंड से पानी खरीदकर पीया।


ट्रेन का पानी हुआ खत्म, शौच के लिए भटका
फोटो-20-सतीश।
ट्रेन में सवार जिला गाजीपुर के बघोल निवासी सतीश ने बताया कि वह वाराणसी से पुणे जा रहे थे, तभी आटा स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई। रात के अंधेरे में वह ट्रैक को पार कर स्टेशन पहुंचे तो उसने वहां मौजूद स्टेशन मास्टर से ट्रेन रुकने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ट्रेन चलने में समय लगेगा तो वह स्टेशन पर बैठकर ट्रेन चलने का इंतजार करने लगे। सुबह ट्रेन के शौचालय पहुंचे तो पानी खत्म हो चुका था। एक बोतल में पानी भरकर दूर जाकर शौचक्रिया की।


वर्जन
उरई-भुआ सेक्शन में एचटी लाइन पोल के तार गिरने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या हुई थी। विभागीय कर्मचारियों की टीम ने मशक्कत के बाद समस्या दूर कर रेल यातायात बहाल किया।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

फोटो-14-आटा स्टेशन के पास खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed