{"_id":"6a1dd9fef869efdbb405e12d","slug":"23-meritorious-students-who-scored-good-marks-in-up-board-examination-were-honoured-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156164-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले 23 मेधावियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले 23 मेधावियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
चेक, सम्मान पत्र और मेडल के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टापर्स। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटर के यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले 23 विद्यार्थियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। यह आयोजन माध्यमिक शिक्षा परिषद और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। डीएम ने छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी।
जफराबाद के सुभासपा के विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि जनपद के जिन बच्चों ने बेहतर अंक हासिल किया है वह जनपद का नाम रोशन करेंगे। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल छात्रों ने सराहनीय कार्य किया है। जिले के प्रशासनिक सेवा में अपनी सहभागिता करें यह आशीर्वाद है। भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करना बड़ी बात नहीं है, उस स्तर पर आगे भी अपने आप को बनाए रखना चुनौती होती है। छात्रों की मेहनत आगे भी सार्थक होगी, यह हम सभी का आशीर्वाद है। भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि छात्रों के मेहनत का नतीजा है कि आज उन्हें यह सम्मान मिल रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोहों की खुशी और उत्साह को दर्शाता है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने छात्रों से अपील की सोशल मीडिया से दूरी बनाए और नियमित रूप से अखबार को पढ़ते रहे। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्वागत किया।
हाईस्कूल में सम्मानित होने वाले छात्र
हाईस्कूल में जनता बालिका इंटर कॉलेज बनगांवपट्टी के राज शेखर सिंह 95.50 फीसदी, मथुरा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरेरी के उत्कर्ष पटेल 95.17, अनारकली यादव इंटर कॉलेज बटाउबीर के आदित्य यादव 95, शिवनारायण इंटर कॉलेज गोपालापुर की वर्षा पटेल 94.67, रामनिरंजन इंटर कॉलेज कचगांव की अनन्या सिंह 95.50, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के हर्षित कुमार यादव 94.50, जयहिंद इंटर कॉलेज तेजीबाजार की साक्षी सिंह 94.33, राजाराम मेमोरियल कॉलेज नौपेड़वा के कार्तिक गुप्ता 94.33, शिवगोविंद इंटर कॉलेज मछलीशहर की आख्या यादव 94.17 फीसदी और राजाराम मेमोरियल कॉलेज नौपेड़वा की अनुष्का यादव को 94.17 फीसदी अंक हासिल करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में सम्मानित होने वाले विद्यार्थी
इंटरमीडिएट में राम अधार यादव इंटर कॉलेज रसूलपुर के रजनीश श्रीवास्तव 91.40 फीसदी मिला। ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की हिमांगिनी यादव 90.40, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के अनूप पाल 90.20, नागरिक इंटर कॉलेज जंघई की अल्का मिश्रा 90.20, सरस्वती इंटर कॉलेज ऊंचगांव के साकेत तिवारी 89.80, टीडी इंटर कॉलेज की अनुराधा विश्वकर्मा 89.80, श्रीगणेश राय इंटर कॉलेज डोभी की प्रज्ञा सिंह 89.60, राम अधार सिंह इंटर कॉलेज रामपुर दवन की महक सिंह 89.40, रामदुलार सिंह इंटर कॉलेजअहमदपुर के शिवम यादव 89.20, अशोक इंटर कॉलेज जौनपुर की अंकिता मौर्या 89, फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर के प्रांजल यादव 89, नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज के अभिनव यादव 89 , हरिहर सिंह इंटर के शीतल प्रजापति ने 89 फीसदी अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

Trending Videos