सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegations against Cow Shelters Are Baseless; Saints Should Convey a Positive Message: Shyam Bihari

गोशालाओं पर आरोप निराधार, सकारात्मक संदेश दें संत : श्याम बिहारी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations against Cow Shelters Are Baseless; Saints Should Convey a Positive Message: Shyam Bihari
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। गोशालाओं की स्थिति को लेकर झांसी प्रवास के दौरान हाल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा लगाए गए आरोपों पर उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने विशेष बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण और गोशालाओं के संचालन के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा गोसेवा के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं। संत को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से अपील की कि वह अपने अनुयायियों के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को गाय पालन के लिए प्रेरित करें। इससे गोवंशों को बेहतर संरक्षण मिलेगा और किसानों को दूध, प्राकृतिक खेती तथा गोबर गैस जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों गोशालाएं संचालित हैं, जहां निराश्रित गोवंशों की देखभाल की जा रही है। गोशालाओं के संचालन के लिए निर्धारित धनराशि सीधे ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत बड़ी संख्या में किसानों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग गोशालाओं की चुनिंदा तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग गोसेवा से जुड़े हैं और गोशालाओं में सहयोग भी कर रहे हैं।
गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार की मंशा गोवंशों को संरक्षण देने और उन्हें किसानों से जोड़ने की है, ताकि गोपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed