सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   two workers found missing in the inspection CMO

सीएमओ के निरीक्षण में नदारद मिले दो कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 06 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
two workers found missing in the inspection CMO
hospital
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने विनोद दीक्षित चिकित्सालय (सीएचसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन बाजपेई ने गुरुवार को विनोद दीक्षित चिकि त्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। गैलरी में रखे खराब जनरेटर को नीलाम करने के आदेश लिपिक को दिए।


उन्होंने कहा कि नियमित रूप से शौचालयों की सफाई करवाई जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने पाया कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर एएनएम सेंटर को भेजे जाने वाले पर्दे रखे हुए हैं। इन पर्दों को एक सप्ताह के अंदर सेंटरों पर भेजने के आदेश दिए। उपस्थिति रजिस्टर में लैब टेक्नीशियन राजीव बघेल व स्टाफ नर्स सविता मताल अनुपस्थित पाए गए। दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम पता चला कि राजीव बघेल सुबह 8 बजे से लैब में जांचे करते रहे। उन्होंने करीब 80 जांचें की। समय न मिलने के कारण उपस्थित नहीं लगा सके। राजीव अपना पक्ष शुक्रवार को सीएमओं के पास रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed