सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   33,805 passengers were caught travelling without tickets in a month

Kanpur News: एक माह में 33,805 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
33,805 passengers were caught travelling without tickets in a month
विज्ञापन
कानपुर। प्रयागराज मंडल की ओर से माह में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 33,805 यात्रियों को बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 2.39 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि एक से 30 मई तक चले अभियान में कानपुर सेंट्रल पर 13,159 बिना टिकट यात्री पकड़े गए जिनसे करीब 1.28 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 19,188 यात्रियों को अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाया गया जिनसे करीब 1.09 करोड़ रुपये वसूले गए। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म टिकट नियमों व गंदगी फैलाने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कुल 2.39 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। (संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed