{"_id":"6a1df30eec500d4fa4053707","slug":"after-being-scolded-for-not-studying-an-intermediate-student-hanged-herself-kanpur-news-c-362-1-ka11002-148873-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पढ़ाई न करने पर डांटा तो इंटर की छात्रा ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पढ़ाई न करने पर डांटा तो इंटर की छात्रा ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-माता-पिता के अलगाव के बाद दादी और ताऊ संग रहती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीवनगर में पढ़ाई न करने पर दादी के डांटने से आहत इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीवनगर ई-ब्लॉक निवासी शालिनी दिवाकर (17) इलाके के एक कॉलेज से इंटरमीडिएट की छात्रा थी। माता-पिता में कई वर्ष पहले अलगाव हो गया था। इसके बाद से वह ताऊ कपिल और दादी रामरानी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजन के अनुसार सोमवार दोपहर दादी ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए डांटा था। इसके बाद शालिनी अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब दादी ऊपर पहुंचीं तो शालिनी को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजन से पूछताछ की जा रही है और अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos