सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Thieves target two homes within 24 hours making off with jewelry and valuables worth lakhs

Auraiya: चोरों ने 24 घंटे में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और कीमती सामान पार, पुलिस पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 24 May 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: कुदरकोट थाना क्षेत्र में चोरों ने 24 घंटे के भीतर गढ़वाना और चन्हैया गांव में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात उड़ा लिए हैं। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Auraiya Thieves target two homes within 24 hours making off with jewelry and valuables worth lakhs
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाना में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर घर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और कीमती सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

पीड़ित परिवार के अनुसार रात के समय परिवार सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और कमरों में रखी बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन





जल्द खुलासे और रात में गश्त बढ़ाने की मांग
गौरतलब है कि इससे ठीक 24 घंटे पहले थाना क्षेत्र के गांव चन्हैया में भी चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्रीय लोगों में दहशत और पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासे और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed