सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot

चित्रकूट: दादा का मकान बना जंग का अखाड़ा, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष; बीच-बचाव करने गए बड़े भाई की मौत; 6 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में पुश्तैनी मकान को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में बड़े भाई की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में पुश्तैनी संपत्ति और दादा के पुराने मकान पर कब्जे को लेकर सगे रिश्तों का कत्ल हो गया। दो भाइयों और उनके परिवारों के बीच आधी रात को ऐसा खूनी खेल खेला गया कि पूरा गांव लाठियों की गड़गड़ाहट और चीख-पुकार से दहल उठा।

Trending Videos

Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

इस भयंकर लाठीप्रहार में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बड़े भाई की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दोनों पक्षों की तरफ से महिलाओं समेत करीब 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद से गांव में भारी तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

दादा के घर से शुरू हुआ विवाद
दुबारी गांव में यह पूरा खूनी विवाद स्वर्गीय दादा के पुराने मकान के मालिकाना हक को लेकर शुरू हुआ था। रविवार की रात आरोपी इंद्रकुमार का अपनी ही सगी बहन तुलसा से इस मकान को लेकर तीखा विवाद और गाली-गलौज हो रही थी। घर के बाहर मचे इस शोर-शराबे और झगड़े को देखकर बड़ा भाई रामनारायण तुरंत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot
पोस्टमार्टम हॉउस में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने और बीच-बचाव करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन, शांति दूत बनकर गए बड़े भाई रामनारायण की यह कोशिश छोटे भाई इंद्रकुमार को नागवार गुजरी। देखते ही देखते विवाद शांत होने के बजाय और ज्यादा भड़क गया और दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

सिर पर लगा लाठी का जोरदार वार, जमीन पर गिरे और थमी सांसें
गुस्से और सनक में अंधे हो चुके दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों की बरसात कर दी। इसी दौरान विपक्ष की तरफ से एक लाठी का बेहद जोरदार और घातक वार सीधे बड़े भाई रामनारायण के सिर पर लगा। लाठी लगते ही रामनारायण के सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा और वे अचेत होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े।

पिता को लहूलुहान हालत में गिरता देख मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में डरे-सहमे परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। लेकिन, रामनारायण की नाजुक हालत और लगातार बहते खून को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए आखिरकार रामनारायण ने दम तोड़ दिया।

Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot
सांकेतिक 

दोनों तरफ से महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग लहूलुहान
इस भीषण लाठीचार्ज और पथराव में सिर्फ रामनारायण ही नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मारपीट की इस घटना में इंद्रकुमार, लक्ष्मीनिया, गोरेलाल और अशोक कुमार समेत कुल पांच से छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक रामनारायण के बेटे ने अपने पिता की हत्या और परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पहाड़ी थाने में लिखित तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Elder brother dies in family dispute over ancestral house in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल और घटनास्थल दुबारी गांव पहुंचे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया दुबारी गांव में दादा के पुराने मकान को लेकर भाइयों के बीच पुराना विवाद था। रविवार की रात बड़े भाई का बेटा दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया था, जिसके बाद दोनों भाइयों और उनके परिजनों के बीच अचानक विवाद उग्र हो गया।

मारपीट के दौरान सिर में लाठी का गहरा वार लगने की वजह से रामनारायण की अस्पताल में मौत हो गई है। घटना में कई अन्य लोग भी घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed