सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake Mahant molested a girl in front of her mother, search continues

Kanpur News: फर्जी महंत ने मां के सामने की थी बेटी से छेड़खानी, तलाश जारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fake Mahant molested a girl in front of her mother, search continues
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र निवासी फर्जी महंत रामजी तिवारी ने युवती से छेड़खानी उसकी मां के सामने की थी। यह आरोप पीड़िता ने लगाया है। उसके अनुसार विरोध पर आरोपी ने अगवा करने की धमकी भी दी थी। इससे तंग आकर ही पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता आराेपी की गिरफ्तारी न होने के बीच राजनैतिक दबाव को वजह बता रही है। पीड़िता के अनुसार जब आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की वह मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर मां के साथ घर लौट रही थी। घटना से सहमी मां-बेटी चकेरी थाने पहुंचीं जहां मामले की शिकायत की। आरोप है कि जानकारी लगते ही आरोपी भी थाने पहुंचा और पीड़िता को वहां भी धमकाया। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ( संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed