{"_id":"6a1df41a3196664e870c0642","slug":"iit-is-preparing-the-army-for-cyber-warfare-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1543185-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साइबर जंग के लिए सेना को तैयार कर रहा आईआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साइबर जंग के लिए सेना को तैयार कर रहा आईआईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय सेना के अधिकारी व जवानों को साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट बनाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के सीथ्रीआई हब ने रियलमी इंडिया की मदद से साइबर सुरक्षा अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत आईआईटी में सोमवार को शुरू हुए पहले बैच में कानपुर ब्रिगेड स्टेशन और कैंटोनमेंट के भारतीय सेना के 47 अधिकारी, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और जवानों ने हिस्सा लिया।
आईआईटी में बने सीथ्रीआई हब की ओर से विशेष साइबर सुरक्षा और साइबर डिफेंस कार्यशाला चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों में साइबर जागरूकता, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है। अभियान को बढ़ते साइबर खतरों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें साइबर खतरों की पहचान, उनसे बचाव और प्रतिक्रिया देने की जानकारी दी गई।
पहले दिन साइबर हाइजीन, डिजिटल खतरों की जानकारी, साइबर अपराध के नए ट्रेंड, सुरक्षित डिजिटल उपयोग, साइबर घटना प्रबंधन और उभरते साइबर जोखिम को समझाया गया। सीथ्रीआई हब के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. सोमित्र सनाध्य ने कहा कि साइबर सुरक्षा अभियान के माध्यम से 1000 से अधिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को प्रशिक्षित करना है। इस मौके पर कर्नल बिनय राज, डॉ. तनिमा हाजरा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद हांडा, डॉ. रास, डॉ. पल्लवी, आदित्य सिंह गौर, राहुल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos