{"_id":"5a03193a4f1c1bc8678ba123","slug":"in-front-of-the-wife-the-youth-was-cut-off-with-axe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सामने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सामने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
मृतक रजनेश बाथम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के छिबरामऊ जिले के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बुधवार को पत्नी के सामने युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने बड़े बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ व कोतवाल ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम जगतपुर निवासी रजनेश कुमार बाथम (30) पुत्र धनीराम अपनी पत्नी विमला देवी के साथ घर में सो रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे 4-5 लोग घर में घुस आए और विमला देवी का मुंह दबा दिया। इसके बाद एक युवक ने कुल्हाड़ी से रजनेश के सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और थोड़ी देर में दम तोड़ दिया। हत्या के बाद हमलावर भाग निकले। विमला के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। रात में ही छिबरामऊ सीओ श्रीकांत प्रजापति, छिबरामऊ कोतवाल संतोष कुमार व्यास, चौकी इंचार्ज हरीश कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
फोटो 08सीएचबीपी2 शव के पास रोते-बिलखते परिजन।
फोटो 08सीएचबीपी3 घटना की जानकारी देती मृतक की पत्नी विमला देवी।
Trending Videos

गीता का पति पिछले दस साल से लापता है
शव के पास रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विमला देवी ने सीओ को बताया कि उसकी बड़ी बहन गीता देवी पत्नी जयहिंद निवासी ग्राम बसा नगला रजीपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद उसके यहां पिछले दो माह से रह रही हैं। गीता का पति पिछले दस साल से लापता है। इस दौरान उसके शारीरिक संबंध ग्राम चियासर (गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र) निवासी बड़े बहनोई शिवरतन उर्फ पप्पू से हो गए थे।
तीन साल से गीता देवी ने पप्पू से नाता खत्म कर लिया और जगतपुर आने-जाने लगी। रजनेश ने शिवरतन और गीता देवी के संबंधों का विरोध किया, जिस पर उसके साढ़ू शिवरतन उर्फ पप्पू ने अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ रजनेश की हत्या कर दी।उसने बताया कि शिवरतन आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

दूध का व्यापार करता था रजनेश
घटना की जानकारी देती मृतक की पत्नी विमला देवी।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरपुर। मृतक रजनेश बाथम तीन भाई हैं, जिसमें सबसे बड़े भाई राकेश गांव में ही दूध का कारोबार करते हैं। इस व्यापार में रजनेश भी हाथ बंटाता था। दूसरा भाई कमलेश दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में सभी भाइयों के अलग-अलग मकान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रजनेश सीधा लड़का था और उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
गीता से नहीं बोले हत्यारे
सिकंदरपुर। शिवरतन ने जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय गीता देवी अपनी छोटी बहन विमला देवी के बच्चों के साथ छप्पर में सो रही थी। हत्यारों ने विमला देवी का मुंह दबा लिया और उसके पति रजनेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी, जबकि गीता देवी से कुछ नहीं बोले। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। सीओ ने काफी देर तक गीता देवी से पूछताछ की, जिसमें उसने कई गोपनीय बातें बताईं। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।