सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BSc Student Distressed by Offensive Messages Commits Suicide by Hanging Investigation Launched

Kanpur: ‘मुझे बदनाम मत करो’ की गुहार, फिर भी नहीं माना दरिंदा, बीएससी छात्रा ने आहत होकर दी जान, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 24 May 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिठूर में एक बीएससी छात्रा ने युवक द्वारा पिछले एक साल से भेजे जा रहे आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने छात्रा की शादी तय होने के बाद उसके मंगेतर को भी भड़काया था।

Kanpur BSc Student Distressed by Offensive Messages Commits Suicide by Hanging Investigation Launched
Kanpur Student Suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में युवक के आपत्तिजनक मैसेज से आहत होकर 19 वर्षीय युवती ने शनिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की बहनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। बिठूर के एक गांव निवासी युवती की बड़ी बहन ने बताया कि मृतका बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और एक फाइनेंस कंपनी में क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम भी करती थी।

Trending Videos

शादी तय हो चुकी थी, हालांकि अभी विवाह की तारीख तय नहीं हुई थी। बहनों का आरोप है कि दबौली निवासी एक युवक पिछले करीब एक वर्ष से युवती को परेशान कर रहा था। वह आए दिन मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर धमकाता था। इतना ही नहीं, जिस युवक से युवती की शादी तय हुई थी, उसे भी मैसेज भेजकर शादी न करने के लिए भड़काने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आहत युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
आरोप है कि शनिवार शाम करीब चार बजे युवक ने फिर कई आपत्तिजनक और धमकी भरे मैसेज भेजे। इससे युवती बेहद परेशान हो गई। बताया जा रहा है कि युवती युवक से उसे बदनाम न करने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह नहीं माना। इसी से आहत होकर युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed