{"_id":"6a2821733e71cf02890e402b","slug":"kanpur-young-man-hangs-himself-before-leaving-to-finalize-marriage-alliance-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रिश्ता तय करने जाने से पहले युवक ने फंदा लगा दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रिश्ता तय करने जाने से पहले युवक ने फंदा लगा दी जान, मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकेरी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा लालबंगला में सोमवार दोपहर अमित राजपूत उर्फ मिंटू (33) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता देवीप्रसाद के अनुसार वह लोग दोपहर में बेटे के रिश्ते के लिए युवती के घर जा रहे थे। बेटे अमित से उन्होंने चलने के लिए गाड़ी बुलाने को कहा। इस पर अमित ने नहाने के बाद गाड़ी बुलाने की बात कही और कमरे में चला गया।
काफी देर बाद भी बाहर न आने पर बहन पारुल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिजन न धक्का देकर दरवाजा खोला तो अमित का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन