सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mulayam singh yadav whispered in ears of pm modi

BJP नेता ने खोला राज, PM मोदी के कान में यह बोले थे मुलायम

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav whispered in ears of pm modi
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी से कुछ इस तरह मिले मुलायम
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के दिन मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सबके मन में हजारों सवाल उठने लगे। दरअसल, यह वो वाकया था जब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में कुछ फुसफुसाते हुए देखा गया।




 

मोदी के कान में ये बोले थे मुलायम

mulayam singh yadav whispered in ears of pm modi
अखिलेश से ऐसे मिले पीएम नरेंद्र मोदी

यही नहीं उसके बाद मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश यादव को भी नरेंद्र मोदी से मिलवाया। सबके मन में यह सवाल आ रहा था कि मुलायम ने मोदी के कान में क्या कहा था। तब से लेकर अबतक इस बात के लिए बस कयास ही लगाए जा रहे थे।

लेकिन एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि उसको किसी सीनियर नेता ने दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया है। अखबार की खबर का दावा है कि मुलायम ने पहले मोदी के कान में कहा था, ‘थोड़ा अखिलेश का ख्याल रखिए।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी से अखिलेश का हाथ मिलवाकर ये बोले मुलायम

mulayam singh yadav whispered in ears of pm modi
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश और मुलायम ने पीएम मोदी से की मुलाकात

इसके बाद वह अखिलेश को मोदी के पास लेकर आए। फिर उन्होंने दोनों का हाथ मिलवाकर कहा, ‘इनको सिखाइए।’ इसपर मोदी ने भी सहमति देते हुए अपना सिर हिला दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश की पीठ भी थपथपाई थी।

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों ही पहुंचे थे। अखिलेश यादव जब शपथ से पहले मंच पर पहुंचे थे तो सभी विधायकों से मुलाकात की थी। लेकिन यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती नहीं पहुंची। इनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और यूपी के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed