{"_id":"595263164f1c1baf258b457f","slug":"sand-mafia-bloody-fight-at-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP में खनन का खूनी कारोबार!, CM योगी को खत भेज बताई खौफनाक दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में खनन का खूनी कारोबार!, CM योगी को खत भेज बताई खौफनाक दास्तान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया आगाह
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हो चुका है हमला
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर खनन के खूनी कोरोबार की खौफनाक दास्तान बयां की है। आप भी इसे जानकर हिल जाएंगे...
Trending Videos
डेमो
एक पूर्व विधायक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर खनन को लेकर जारी खूनी कारोबार के बारे में बताया है। विधायक ने खत में साफ बताया है कि अगर इन्हें अभी नहीं रोका गया तो काफी सारी हत्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
बांदा जिले पूर्व विधायक विवेक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि बांदा में खनन को लेकर खून खराबा हो सकता है। एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई लोगों पर हाल ही में लोहे की राड से हमला किया गया है। उधर, एक विधायक के विरुद्ध कलेक्ट्रेट में पुलिस के सहयोग से अशोभनीय प्रदर्शन कराया गया है।
मंगलवार को भेजे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा कि खनन माफियाओं को दो घंटे पहले अफसरों व पुलिस के छापों की सूचना दे दी जाती है। खुलेआम अवैध खनन और वसूली हो रही है। सीबीआई की जांच में यह सब असलियत सामने आ जाएगी।
मुख्यमंत्री को लिखा है कि अगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया तो खनन मामले में हत्या तक हो सकती है। एमपी की खदान के पट्टे की आड़ में बिल्हरका, स्योढ़ा, शेरपुर आदि में अवैध खनन हो रहा है। कुछ माफिया जाली रवन्नों पर खदानें चलवा रहे हैं। एमपी में एक जनप्रतिनिधि के गुर्गे हर ट्रक से पांच हजार रुपये ले रहे हैं।

पुलिस भी शामिल
इसमें पुलिस भी शामिल है। पूर्व विधायक ने यह भी लिखा है कि बांदा में गधों पर ढोई जा रही बालू को यूपी-100 पुलिस स्कार्ट करती है। गधेड़ों पर लाठी चार्ज और उनसे वसूली होती है। जबकि गधों पर बालू ढोने से कभी नहीं रोका गया। पूर्व विधायक ने कहा है कि उनके आरोपों के प्रमाण बुंदेलखंड व एमपी के थानों में दर्ज हुईं कई एफआईआर हैं। अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो बालू के धंधे को लेकर खून-खराबा हो सकता है। विधायक ने बताया कि इस बारे में उन्होंने डीजीपी सुलखान सिंह को भी अवगत कराया।