सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The artisan lay in agony on the road for a quarter of an hour in front of the police, died as soon as he reached the halt

Kanpur News: पुलिस के सामने पौन घंटे सड़क पर तड़पता रहा कारीगर, हैलट पहुंचते ही चली गई जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The artisan lay in agony on the road for a quarter of an hour in front of the police, died as soon as he reached the halt
विज्ञापन
- बेटे का आरोप, पुलिस ने अस्पताल भेजने के बजाय परिजन को मौके पर बुलाया, नशे में होने का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना-गंगा बैराज मार्ग पर बेकाबू कार की टक्कर से घायल कारीगर की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। परिजन ने पुलिस की संवेदनहीनता और एंबुलेंस की देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बेटे का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजने के बजाय उसके मोबाइल से परिजन को फोन कर मौके पर बुलाया। करीब पौन घंटे बाद परिजन पहुंचे और एंबुलेंस से अस्पताल ले गए वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रावतपुर निवासी रामबाबू सोनवानी (50) बिठूर के सिंहपुर में सरिया का जाल बनाने का काम करते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। मंधना-गंगा बैराज मार्ग पर पीछे से आई बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तकरीबन 100 किमी रफ्तार में टक्कर इतनी भीषण मारी कि वह कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे जबकि चालक कार लेकर फरार हो गया। रामबाबू के बेटे साहिल का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद वह ट्रैफिक और दूरी के कारण करीब 45 मिनट में घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान उसके पिता सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। उसका कहना है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उन्हें तत्काल अस्पताल नहीं भिजवाया गया। उसके पहुंचने के बाद ही एंबुलेंस आई और रामबाबू को हैलट ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि यदि किसी पुलिसकर्मी ने लापरवाही बरती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, बेटे ने पुलिस वालों के नशे में होने और गाली गलाैज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
पुलिसकर्मियों से छीन ली कार की नंबर प्लेट
साहिल का दावा है कि हादसे में कार की नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई थी। उसके अनुसार मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे उठा लिया था जिसे उसने उनसे छीन लिया। पिता की मौत से आक्रोशित साहिल ने घटनास्थल पर पुलिस की कथित लापरवाही का हैलट इमरजेंसी के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि यदि पुलिसकर्मी लापरवाही न करते और समय पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद उसके पिता की जान बच सकती थी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed