{"_id":"6a12b7b2a30254c7cf0baa91","slug":"up-nightclub-assault-case-turban-pulled-nose-fractured-and-14-slaps-in-52-seconds-four-accused-booked-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दस्तार खींचकर पीटा, नाक तोड़ी, 52 सेकंड में जड़े 14 थप्पड़; नाइट क्लब में युवक पर टूट पड़े चारों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दस्तार खींचकर पीटा, नाक तोड़ी, 52 सेकंड में जड़े 14 थप्पड़; नाइट क्लब में युवक पर टूट पड़े चारों आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 24 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के कानपुर में नाइट क्लब के बाहर युवक की दस्तार खींचकर पीटा गया। उसकी नाक तोड़ दी गई। आरोपियों ने 52 सेकंड में 14 थप्पड़ जड़े।
कोतवाली में मां की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
assault case kanpur
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर पुलिस ऑफिस से चंद कदम दूर नाइट क्लब में लिफ्ट से बाहर निकलते समय युवक को चार लोगों ने पटक दिया। दस्तार खींच बाल पकड़कर घसीटते हुए लात-घूंसों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 52 सेकेंड में 14 से ज्यादा थप्पड़ जड़ दिए। घूंसा मारकर नाक की हड्डी तोड़ दी।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल युवक की मां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आजाद नगर आदित्य इन्केलव निवासी सोनिया भाटिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा वंश भाटिया शुक्रवार देर रात करीब 2:12 बजे सिविल लाइंस पुलिस ऑफिस के पास स्थित नाइट क्लब से लिफ्ट से नीचे उतर रहा था।
Trending Videos
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल युवक की मां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आजाद नगर आदित्य इन्केलव निवासी सोनिया भाटिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा वंश भाटिया शुक्रवार देर रात करीब 2:12 बजे सिविल लाइंस पुलिस ऑफिस के पास स्थित नाइट क्लब से लिफ्ट से नीचे उतर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडुनगर निवासी धैर्य गुप्ता अपने तीन साथियों और एक युवती के साथ लिफ्ट में था। सभी युवक शराब के नशे में थे। यह पहले वंश से गले मिले। आरोप है कि लिफ्ट से बाहर निकलते ही चारों युवकों ने अचानक वंश के साथ धक्कामुक्की करते हुए जमीन पर गिरा दिया।
उसकी दस्तार खींचने के बाद बाल खींचकर मारने लगे। नाक की हड्डी तोड़कर गला दबाने का भी प्रयास किया। खरोंचने के निशान बेटे के नाक और गले में हैं। पूरी वारदात के दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और आरोपी उंगली दिखाकर बीच-बचाव करने वालों को भी देख लेने और जान से हाथ धो बैठने तक की धमकी देते रहे।
मां का आरोप है कि बेटे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। नाइट क्लब में घटना के कई वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
1:31 और 3:15 मिनट के दो सीसी कैमरे में घटना कैद
1:31 मिनट के इस फुटेज में लिफ्ट से निकलते ही पीड़ित युवक को घसीटते हुए लाते समय दोनों फर्श पर गिर जाते हैं। इसके बाद वह युवक खड़े होकर उसे पीटने लगता है। इसी दौरान आरोपी की अन्य तीन दोस्त उसे बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर घूंसे मारते दिखते हैं।
1:31 मिनट के इस फुटेज में लिफ्ट से निकलते ही पीड़ित युवक को घसीटते हुए लाते समय दोनों फर्श पर गिर जाते हैं। इसके बाद वह युवक खड़े होकर उसे पीटने लगता है। इसी दौरान आरोपी की अन्य तीन दोस्त उसे बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर घूंसे मारते दिखते हैं।
वहीं दूसरा वीडियो स्टूडियो के बाहर का है। 3:15 मिनट के इस फुटेज में पीड़ित युवक को आरोपी दौड़ा-दौड़ाकर कर पीट रहे हैं। इसमें एक युवती भी उनके आगे पीछे भागते हुए कैद हुई है। वीडियो में आरोपी वहां तमाशबीन लोगों के बीच में आने पर देख लेने की धमकी दे रहे है।
वंश की मां की तहरीर के आधार पर धैर्य गुप्ता और तीन अज्ञात के खिलाफ स्वेच्छा से किसी को गंभीर चोट पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से पूछताछ और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। - डॉ. विपिन ताडा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर