सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformers change the display on

ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने पर प्रदर्शन

कुशीनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transformers change the display on
जेई के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। सेवरही थानाक्षेत्र के धर्मपुर पर्वत में एक माह से जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से नाराज लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।


प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि धर्मपुर पर्वत गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर करीब एक माह पहले जल गया। उसके बाद से गांव में विद्युत आपूर्ति बंद है। बिजली नहीं आने से गांव के लोगों को प्रचंड गर्मी में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी विभाग के अधिकारियों को देकर उसे बदलने की मांग की गई। लेकिन ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला गया। बार-बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने के कारण प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos


उधर, प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे विद्युत विभाग के जेई ने लोगों को जब आश्वासन दिया कि ट्रांसफॉर्मर जल्द बदल दिया  जाएगा तब जाकर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में मनोज सिंह, आदित्य सिंह, संजय, अरुण, मोनू सिंह, सुनील और गीतेश  आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed