सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scanning the QR code, the fraudster escaped with utensils worth 23 thousand

Lakhimpur Kheri News: क्यूआर कोड स्कैन कर 23 हजार के बर्तन लेकर भाग गया टप्पेबाज

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Scanning the QR code, the fraudster escaped with utensils worth 23 thousand
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद में क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान का झांसा देकर दो दुकानों पर टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। एक बर्तन कारोबारी को 23,800 रुपये का चूना लगाया गया, जबकि दूसरी दुकान से सिगरेट लेकर युवक भाग गए। सीओ मितौली के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

बरगदिया निवासी महेशचंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे लाल रंग की बाइक से दो युवक उनकी बर्तन की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने 23,800 रुपये के बर्तन खरीदे और बोरे में पैक करा लिए। इसके बाद एक युवक बाइक पर बैठ गया, जबकि दूसरे ने क्यूआर कोड मांगा। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उसने भुगतान हो जाने की बात कही। जब तक दुकानदार भुगतान की पुष्टि करता, दोनों युवक बर्तनों से भरा बोरा लेकर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सिकंदराबाद चौराहे पर स्थित संजीव सिंह की जनरल स्टोर पर दो युवक पहुंचे और सिगरेट का पैकेट लेकर क्यूआर कोड स्कैन किया। भुगतान होने की बात कहकर वे भी मौके से निकल गए। जांच करने पर पता चला कि खाते में कोई रकम नहीं आई थी। दुकानदार के अनुसार दोनों युवक पैदल आए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपियों ने एक अन्य दुकान पर भी इसी तरह सामान लेने का प्रयास किया था, लेकिन दुकानदार ने ऑनलाइन भुगतान की बात सुनकर सामान देने से इनकार कर दिया।
पीड़ितों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार शाम सीओ मितौली यादवेंद्र यादव सिकंदराबाद पहुंचे और बर्तन कारोबारी से जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद नीमगांव पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस दिनभर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। फुटेज में दो संदिग्ध युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
------------
सिकंदराबाद में बर्तन की दुकान पर टप्पेबाजी की घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed