सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Akhtar Hussain Appointed DD (Agriculture); Ranjit Chaurasia to Serve as Agriculture Officer

Lalitpur News: डीडी कृषि बने अख्तर हुसैन, कृषि अधिकारी होंगे रंजीत चौरसिया

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Akhtar Hussain Appointed DD (Agriculture); Ranjit Chaurasia to Serve as Agriculture Officer
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। जनपद में रविवार की रात को कई विभागों में अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चली। कृषि विभाग में डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी सहित वन विभाग के चार रेंजरों का स्थानांतरण गैर जनपद हुआ है।
कृषि विभाग में डीडी कृषि यशराज सिंह को जेडीए पद पर प्रोन्नत होने पर सहारनपुर भेजा गया है। जबकि फतेहपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी अख्तर हुसैन को ललितपुर में उप कृषि निदेशक बनाया गया है। इसी प्रकार जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती का स्थानांतरण महोबा किया गया है, जबकि फतेहपुर में कृषि विभाग में तैनात एसडीओ रंजीत चौरसिया को पदोन्नत कर ललितपुर में जिला कृषि अधिकारी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग में ललितपुर रेंज, वन प्रभाग में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी भोला प्रसाद सिंह का स्थानांतरण जनपद बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रामपुर रेंज में किया गया है। उनके स्थान पर बहराइच में कतर्नियाघाट वन्य जीव सुजौली रेंज में तैनात रोहित कुमार यादव को ललितपुर रेंज में स्थानांतरित किया गया है। तालबेहट रेंज में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभु दयाल यादव का कानपुर रेंज में स्थानांतरण किया गया है। गौना रेंज में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद का स्थानांतरण उरई वन प्रभाग के एट रेंज में किया गया है। उनके स्थान पर गरौठा रेंज से अवध प्रताप सिंह बुंदेला को गोना रेंज स्थानांतरित किया गया है। वाराणसी में उप प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार को ललितपुर उप वन प्रभाग पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं ललितपुर के मड़ावरा रेंज में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार यादव को शामली वन प्रभाग में कैराना रेंज में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed