सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cybercrime continues unabated despite awareness; six people fell victim in 10 days.

Lalitpur News: जागरूकता के बावजूद नहीं थम रहा साइबर अपराध, 10 दिन में छह लोग बने शिकार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cybercrime continues unabated despite awareness; six people fell victim in 10 days.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। साइबर अपराध को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने में सफल हो रहे हैं। जिले में पिछले 10 दिनों के दौरान साइबर ठगी के आधा दर्जन मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों ने संबंधित थाना-कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डिजिटल युग में ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार से लोगों को सुविधाएं तो मिली हैं, लेकिन साइबर अपराध की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। इनसे बचाव के लिए पुलिस विभाग समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह देता है। इसके बावजूद साइबर अपराधी नए-पुराने तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले 10 दिनों में दर्ज मामलों पर नजर डालें तो अधिकांश घटनाओं में साइबर ठगों ने फोन कॉल के माध्यम से लोगों को झांसे में लिया। कहीं ओटीपी हासिल कर बैंक खातों से रुपये निकाल लिए गए तो कहीं कैशबैक या अन्य लाभ का लालच देकर ठगी की गई। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आकर अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। दर्ज मामलों की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------
जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय
कोतवाली सदर की साइबर सेल में तैनात निरीक्षक शाबेज खान ने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता किसी भी व्यक्ति को साइबर अपराध का शिकार बनने से बचा सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति के दबाव या लालच में न आएं। ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड की जानकारी और बायोमेट्रिक डाटा किसी के साथ साझा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और नजदीकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
--------------------------
10 दिन में दर्ज हुए साइबर ठगी के प्रमुख मामले
3 जून: थाना पाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया जागीर निवासी पवन ने फोन पर ठगी कर चार हजार रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
3 जून: कस्बा पाली निवासी स्नेहा ने बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई।
6 जून: थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम हीरानगर म्यांव निवासी रीना लोधी के खाते से धोखाधड़ी कर 15,500 रुपये निकाल लिए गए।
7 जून: शहर के पुरानी बजरिया निवासी कुंदनलाल राठौर ने 13 हजार रुपये की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया।
8 जून: नदीपुरा निवासी जसमीत सिंह के खाते से साइबर ठगों ने 55 हजार रुपये निकाल लिए।
9 जून: पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी अजय कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये निकाल लिए, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई।

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed