सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shabby wire , poles can be disaster

जर्जर तार, खंभे बन सकते आफत

अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shabby wire , poles can be disaster
electric problm, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। नगर में बिछी पुरानी जर्जर विद्युत लाइन आए दिन हादसों को दावत दे रही है, लेकिन विभाग नींद से नहीं जाग रहा है।


नगर की मुख्य सड़क सहित अनेक मुहल्लों में पुराने खंभे और उन पर कसे जर्जर विद्युत तार नागरिकों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। अनेक स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं, जिनके नीचे से गुजरने वाले वाहनों और आम राहगीरों पर खतरा मंडराता रहता है।

आए दिन बिजली की लाइन में फाल्ट हो रहे हैं और अक्सर बिजली के तार टूटकर गिर रहे हैं, जिससे समस्या गहराती जा रही है। लेकिन, विभाग द्वारा अब तक समस्या के समाधान के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। नगरवासी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग आठ बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगे विद्युत खंभे से तार टूटकर एक दुकान के टिन शेड पर गिर गया। दुकानदार की किस्मत अच्छी रही कि वह हादसे का शिकार होने से बच गया, क्योंकि उस समय बिजली चली गई थी। सड़क किनारे खड़ा यह विद्युत खंभा बड़ा खतरा बना हुआ है, क्योंकि इस पर बहुत से तारों का लोड है, जिससे यह खंभा एक ओर झुकता चला जा रहा है। इस खंभे पर अक्सर फाल्ट होते हैं और आतिशबाजी सरीखा नजारा रहता है।
विज्ञापन


खंभे के नीचे एक किराने की दुकान है और स्पार्किंग होने से चिंगारी उसके टिन शेड पर गिरती है। शनिवार की रात को लगभग आठ बजे दुकानदार महेंद्र मलैया अपनी दुकान पर थे, तभी जोरदार आवाज के साथ तार टूटकर उनकी दुकान के टीनशेड पर गिरे और आग लग गई। दुकान में करंट दौड़ गया। गनीमत रही कि दुकानदार करंट की चपेट में आने से बच गया।

आननफानन में विद्युत विभाग को फोन लगा कर बिजली की सप्लाई बंद कराई गई और फिर टिन शेड पर लगी आग को बुझाया गया। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इसके पहले भी यह कई बार हो चुका है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

वहीं, गांधी चौक बाजार के विक्रम चौराहा पर एटीएम के पास कई बार तार टूटकर गिर चुके हैं। इसके थोड़ा आगे टीकमगढ़ रोड पर प्रदीप चौधरी के घर के पास विद्युत तार सड़क पर बहुत नीचे झूल रहे हैं, जो यहां से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरे की घंटी बजा रहे हैं। जब बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की छत पर लगेज लदा होता है तो अक्सर तारों को छू जाता है। अगर कोई विद्युत सुचालक सामान छत पर इन तारों को छू गया तो अनहोनी हो सकती है।

गत वर्ष एक बस की छत पर रखी साइकिल तार में उलझ कर रह लटक गई थी। गनीमत रही कि उस समय नगर की बिजली सप्लाई बंद थी, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यही स्थिति इंदिरा चौराहा, मंडी रोड और अन्य मुहल्लों में है, जहां जर्जर तार अनेक जगहों पर काफी नीचे लटक रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि विद्युत विभाग को समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती है।

सिर्फ आश्वासन मिले
महरौनी। नगर में पुरानी बदहाल विद्युत लाइन नागरिकों के लिए जानमाल का खतरा बनी हुई है, लेकिन विभागीय उदासीनता से समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बार-बार तार टूटने, फाल्ट होने से नगर की बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नागरिकों द्वारा लंबे समय से नये विद्युत खंभे और बंच केबल बिछाने की मांग की जा रही है, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पुरानी विद्युत लाइन को बदलने की जरूरत है और इसके लिए स्टीमेट तैयार किया जा चुका है, जिसे सोमवार को भेज दिया जाएगा। सामग्री उपलब्ध होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। नगर के पांच प्रमुख क्रासिंग एरिया और मुख्य सड़क पर समस्या के स्थायी समाधान के लिए बंच कंडक्टर, राऊंड पोल, मोटे बायर व अन्य आवश्यकता है, जिसके लिए स्टीमेट में लिखा है।
- चंद्रप्रकाश
अवर अभियंता
विद्युत उपखंड महरौनी ।

महरौनी में विद्युत संबंधी जो भी समस्याएं हैं, उनके लिए उपखंड अधिकारी महरौनी के माध्यम से स्टीमेट मांगा गया है। शासन से स्टीमेट स्वीकृत होने के बाद जल्द सुधार की कार्रवाई होगी।
- प्रशांत सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed